हरियाणा: चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाए तैयार, कल से शुरू होगा लू का दौर; इस दिन बरसात की सम्भावना

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में कल से फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. कल 16 अप्रैल से लू की दस्तक शुरू हो जाएगी और रेगिस्तान से गर्म हवाएं हरियाणा के दक्षिण पश्चिमी जिलों से प्रवेश कर जाएंगी. कल बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा, जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं.

Garmi 2

कल ऐसा रहा मौसम

प्रदेश में रात के तापमान में 1.6 डिग्री का इज़ाफ़ा दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान गुरुग्राम का 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भिवानी में 4.9 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 19.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मेवात में सबसे अधिक 22.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. करनाल का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 0.8 डिग्री की गिरावट के बाद 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

इस दिन बरसात के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसका असर पहाड़ों से लगते कुछ मैदानी इलाकों यानी उत्तरी हरियाणा के जिलों में देखने को मिलेगा. इस दौरान बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार भी बन सकते हैं. विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में लू अपना असर दिखाना शुरू कर देगी. अगले ही दिन 18 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में असर दिखाएगा, जिससे कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts