हरियाणा में कल से बदलेगा बिजली का शेड्यूल, दिन और रात की यह रहेगी नई टाइमिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में कल रविवार यानि 20 अप्रैल से बिजली का शेड्यूल बदल जाएगा. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, हिसार से जारी एक आदेश में 11 kV ग्रामीण घरेलू फीडरो के लिए नए शेड्यूल की घोषणा की गई है.

Electricity Board

यह रहेगा नया शेड्यूल

इस आदेश के अनुसार, दिल्ली जोन में बिजली की आपूर्ति का समय शाम साढ़े 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक और सुबह 11:15 से दोपहर 3:45 बजे तक रहेगा. हिसार जोन में बिजली की आपूर्ति का समय शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगा. दोनों जोन में कुल 16 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

विभागीय आदेश जारी

DHBVN ने सभी एसई आपरेशन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने- अपने क्षेत्र के सभी उप- केंद्रों, डिवीजनल कार्यालय, उप- डिवीजनल कार्यालय, जेई कार्यालय, शिकायत केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पावर रेगुलेटरी मेजर्स (PRM) को प्रमुखता से प्रदर्शित करें. महत्वपूर्ण बात यह है कि 24 घंटे आपूर्ति वाले RDS फीडरों पर यह नया शेड्यूल लागू नहीं होगा और वे पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

इस आदेश की प्रति राज्य के मुख्य अभियंता (पावर), निदेशक परिचालन एवं परियोजना, मुख्य अभियंता वाणिज्यिक, मुख्य अभियंता परिचालन और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है. यह नई व्यवस्था विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की नियमित और निर्धारित समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.