फरीदाबाद की इन 80 कालोनियों में धड़ल्ले से होंगे विकास कार्य, जल्द लगेगी स्ट्रीट लाइटें

फरीदाबाद | दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले (Faridabad District) की 80 कालोनियों के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पिछले 3 सालों के दौरान नियमित होने वाली इन कालोनियों में अब विकास कार्यों को लेकर नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है. इन कालोनियों में अब बिजली, पानी, पक्की सड़कें, सीवर लाइन, बरसाती नाले इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Faridabad City Home Ghar Colony

लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइटें

नियमित हुई इन कॉलोनी में सबसे पहले स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चालू होगा. इसके लिए नगर निगम ने शुरुआती तौर पर 15 कॉलोनी को चिन्हित किया है. इस प्रोजेक्ट पर 1.4 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इसे लेकर नगर निगम ने टेंडर भी जारी कर दिया है. नगर निगम ने पास हुए सभी कॉलोनी से विकास शुल्क वसूली का लक्ष्य भी रखा है, जिनसे लगभग 70 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी.

नगर निगम द्वारा जब इन नियमित की गई कालोनियों के लोगों से विकास शुल्क वसूलने की बात सामने आई, तो पार्षदों ने कहा कि फिर तो इन्हें मूलभूत सुविधाएं भी मिलनी चाहिए. इसके बाद, नगर निगम की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर योजना तैयार की गई है. पहले इन कालोनियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी, उसके बाद पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी. फिलहाल, इन कॉलोनी में अभी लोग पानी टैंकर से खरीद कर प्रयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा- फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, कालिंदी कुंज होगा सिग्नल- फ्री

इन कालोनियों में होंगे विकास कार्य

नगर निगम द्वारा पहले चरण में जिन कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है, उनमें इस्माइलपुर, दीपावली एनक्लेव, पंचशील कालोनी, न्यू भारत एक्सटेंशन, राजा जैत सिंह कालोनी, लीलावती एनक्लेव, एकता एनक्लेव, धीरज नगर, महाराणा प्रताप शिव कालोनी, श्याम कालोनी, अमर भट्टा कालोनी, मोहन राम कालोनी, विजयनगर कालोनी, कृष्णा कालोनी, कौथला एक्सटेंशन, छज्जन नगर, हरी विहार पार्ट 2, मोहन एनक्लेव, पंचशील कालोनी, श्रीराम कालोनी, साईं एनक्लेव, सूर्य कालोनी, गणेश कॉलोनी, वसुंधरा कालोनी और न्यू भारत कालोनी शामिल है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.