Gold की कीमतों ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड, पहली बार 1 लाख के पार 10 ग्राम गोल्ड की कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. वेडिंग सीजन और अक्षया तृतीया से पहले ही गोल्ड की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. दिल्ली के रिटेल मार्केट में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पहली बार गोल्ड की कीमत 1 लाख रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

gold price news

नए रिकॉर्ड पर पहुंची सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया की 24 कैरेट गोल्ड का भाव आज 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सोमवार को कीमतें 96,670 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. एक ही दिन में सोने की कीमतों में 3,330 से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो आज चांदी की कीमतें 95,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. पिछले कुछ समय से लगातार चौथे कारोबारी सेशन में गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

इस वजह से हो रही वृद्धि

अक्टूबर अनुबंध में एमसीएक्स पर पहली बार सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. सोने के रेट में यह तेजी वैश्विक अनिश्चिताओं की वजह से आई है. इसका प्रमुख कारण ब्याज दरों में कटौती को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बीच नए सिरे से तनाव को भी माना जा रहा है. साथ ही, अमेरिका और चीन के बीच भी ट्रेड वॉर का तेज होना इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

बढ़ रही मंदी की व्यवस्था

मौजूदा समय में अमेरिका- चीन- जर्मनी और जापान जैसे बड़े देशों की अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ रही है. इसी वजह से दुनिया में मंदी की आशंका दिखाई दे रही है. सोने के पीछे की तेजी का एक कारण केंद्रीय बैंकों द्वारा की जाने वाली खरीद को भी माना जा रहा है. आर्थिक संकट से निपटने की तैयारी के बारे में बातचीत की जाए, तो बीते 3 सालों में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 1,000 टन से अधिक सोने की खरीदारी की है. गोल्ड की डिमांड खासकर चीन भारत और तुर्की जैसे उभरते बाजारों से है, जिसके पास अमेरिका- जर्मनी और अन्य बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी कम भंडार है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.