दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक, पकड़ के लिए सीमाओं पर लगेंगे ANPR कैमरे

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां की BJP सरकार ने दिल्ली की सीमाओं और टोल प्लाजा पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरे स्थापित करने की योजना बनाई है, ताकि उम्र पूरी कर चुके वाहनों को दिल्ली में एंट्री करते ही पकड़ा जा सके. यह दिल्ली सरकार द्वारा वायु प्रदुषण को कम करने के लिए उठाए जा रहे नए उपायों का हिस्सा है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

पुराने वाहनों की एंट्री हो चुकी बैन

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली- NCR क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जा चुकी है. हालिया दिनों में जिस तरह से पेट्रोल- पंपों पर ANPR कैमरे लगाए गए थे ताकि पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल- डीजल ना मिल सके. ठीक उसी तरह बाहरी राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सड़क मार्गों पर ऐसे कैमरे लगाए जाएंगे. यदि ऐसी गाड़ियां शहर की सीमा में एंट्री करती है, तो तुरंत गाड़ी मालिक को मोबाइल पर SMS भेज दिया जाएगा.

ऐसे वाहनों को किया जाएगा जब्त

उन्होंने बताया कि सीमाओं पर लगे परिवर्तनीय साइन बोर्ड भी ऐसी गाड़ियां की संख्या दिखाएंगे और उन्हें वापस लौटने के लिए कहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में लगभग 370 पेट्रोल पंपों और 100 से अधिक सीएनजी स्टेशनों पर ANPR कैमरे पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  32 घंटे में कोलकाता पहुंचाएगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानिए पूरा रूट

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड सभी पुराने वाहनों का डेटा इकट्ठा करने की संभावना तलाश रही हैं, ताकि उनके मालिकों को मैसेज भेजकर सूचित किया जा सकें कि उन्हें दिल्ली में एंट्री करने की परमिशन नहीं है. दिल्ली- एनसीआर की सड़कों पर यदि इस तरह की गाड़ियां दौड़ती हुई पाई गई, तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.