गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि राजीव चौक से रेलवे स्टेशन जाने वालों को सलाह दी जाती है कि 23 अप्रैल यानि आज से गुरुग्राम पुलिस सदर बाजार चौक से न्यू कालोनी की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को बंद किया जा रहा है. ओल्ड रेलवे रोड का यह हिस्सा पूरे एक महीने तक बंद रहेगा.
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सदर बाजार के पास ओल्ड रेलवे रोड पर ब्लॉक सीवर को खोलने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते सदर बाजार चौक से कबीर भवन चौक तक का रास्ता बंद किया गया है. इस ट्रैफिक डायवर्जन का असर केवल राजीव चौक से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर ही पड़ेगा, जबकि रेलवे स्टेशन से राजीव चौक तक जाने वाले वाहनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा.
@trafficggn
“Traffic Advisory” pic.twitter.com/fBrQIXggVA— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) April 22, 2025
वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि इस समयावधि के दौरान राजीव चौक से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, न्यू कॉलोनी मोड, सेक्टर- 4- 7 चौक की तरफ जाने वाहन चालकों को जेल कॉम्पलेक्स चौक से भूतेश्वर मंदिर, पटौदी चौक होते हुए न्यू कॉलोनी मोड़ के रास्ते अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ना होगा. यह डायवर्जन एक महीने तक लागू रहेगा.
