हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने मंहगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है.

Rupees Money Paisa

DA में बढ़ोतरी का तोहफा

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बढ़ा हुआ DA और DR का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा. जनवरी से मार्च के महीनों का बकाया भुगतान मई महीने में किया जाएगा. हरियाणा सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं.

1 जनवरी से होगा लागू

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन लेने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए और डीआर में बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है. एक जनवरी, 2025 से इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. वहीं, प्रदेश सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों और पेंशनर्स ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़े -  PGIMER Chandigarh Jobs: पीजीआई चंडीगढ़ में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

सरकार के आदेश की अहम बातें 

  • बढ़ा हुआ डीए और डीआर अप्रैल, 2025 के वेतन और पेंशन-पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा और जनवरी, 2025 से मार्च, 2025 के महीनों के लिए बकाया मई, 2025 के महीने में भुगतान किया जाएगा.

 

  •  महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण 50 पैसे और उससे अधिक के अंशों का भुगतान अगले उच्चतर रुपए में पूर्णांकित किया जा सकता है और 50 पैसे से कम के अंशों को अनदेखा किया जा सकता है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.