फरीदाबाद में मेट्रो और रेलवे स्टेशन के बीच लगेगा ट्रैवलेटर, एयरपोर्ट वाली फीलिंग लेंगे यात्री

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद (Faridabad) शहर से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के बीच एयरपोर्ट की तर्ज पर करीब 500 मीटर लंबा ट्रैवलेटर (स्वचालित पैदल पथ) बनाया जाएगा. इस पर चलने के दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी फीलिंग आएगी. इसके लिए फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) ने 38 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है.

Travelator

एयरपोर्ट जैसी आएगी फीलिंग

अमृत भारत योजना के तहत, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. स्टेशन के दोनों ओर 5- 5 मंजिला पार्किंग तैयार की जा रही है. इसमें एयरपोर्ट की तर्ज पर Entry- Exit के लिए अलग- अलग रास्ते होंगे. स्टेशन के दोनों तरफ मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा मिलेगी.

रेलवे स्टेशन से लेकर मेट्रो स्टेशन के बीच आवागमन के लिए अभी कोई सीधा फुटओवर ब्रिज (FOB) नहीं है. ऐसे में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हाइवे पार करते हुए मेट्रो स्टेशन पहुंचते हैं. हालांकि, यात्रियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए FOB तैयार करने की योजना बनाई गई थी, जो सिरे नहीं चढ़ी. अब यात्रियों की सुविधा और आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए इसे ट्रैवलेटर में बदल गया गया है.

यात्रियों को होगी सुविधा

ट्रैवलेटर (स्वचालित पैदल पथ) बनने पर यात्री सीढियां पर खड़े होकर बिना कोई अतिरिक्त मेहनत किए मेट्रो से रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे. इससे बुजुर्गो, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को फायदा पहुंचेगा. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दोनों स्टेशनों के बीच आवागमन करना भी बेहद आसान हो जाएगा. यह वही तकनीक है, जो अक्सर एयरपोर्ट पर देखने को मिलती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.