ज्योतिष | नवग्रह में शनि देव (Shani Dev) को विशेष महत्व प्राप्त है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातक को पर दिखाई देता है. ग्रह राशि परिवर्तन के साथ- साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, इसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है.
शनि देव अपने नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं. शनि देव का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी खास होने वाला है. आकाश मंडल के 27 नक्षत्र में उसे पूरा चक्कर लगाने में करीब 27 सालों का समय लग जाता है.
27 अप्रैल को करेंगे शनि नक्षत्र परिवर्तन
27 अप्रैल को शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. अबकी बार वह अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं, इस वजह से भी इसे और भी खास माना जा रहा है. शनि देव को कर्म फलदाता दंडनायक के साथ- साथ आर्थिक, दुख, संघर्ष, मृत्यु, कर्म आदि का कारक भी माना जाता है. 27 अप्रैल को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने वाले हैं.
इसका प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. शनि देव इस नक्षत्र में 3 अक्टूबर तक विराजमान रहने वाले हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानकारी देने वाली है, जिन्हें करने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.
शनि को प्रसन्न करने के कुछ उपाय
शनि का नक्षत्र परिवर्तन मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालने वाला हो सकता है. ऐसे में आपको दो केले लेने हैं, जो ऊपर से एक दूसरे से जुड़े हुए हो. फिर इनमें थोड़ा सा शहद लगाकर गाय को खिला दें. ऐसा आपको अक्टूबर तक हर सप्ताह करना है. सप्ताह में आपको कोई भी एक दिन को चुन लेना है और आपको उसी दिन इस उपाय को करना है. केले और शहद का संबंध बृहस्पति से होता है, ऐसा करने से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहे, तो आपको नीम का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. नीम के पेड़ में सप्ताह में एक बार जल अवश्य डालें, नीम का संबंध भगवान शनि के अलावा केतु से भी माना जाता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
