चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा में दिनों- दिन तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है. दिन के समय जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उनके माथे पर पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा अलर्ट से आम जनता की परेशानियां और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं.
आज मौसम विभाग द्वारा पूरे हरियाणा के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के सभी 22 जिलों को यलो जोन में रखा गया है.
आज इन 4 जिलों में हो सकती है बारिश
कल शुक्रवार को प्रदेश का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी. आज 26 अप्रैल को प्रदेश के चार जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी और बरसात के आसार जताए गए हैं. 28 अप्रैल तक हीट वेव का असर जारी रहेगा. वही 29 अप्रैल को प्रदेश के 15 जिलों में हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, इसी दिन 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है.
पलवल का पारा पंहुचा 44 डिग्री पार
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जिलों की अधिकतम तापमान में उधर चढ़ाव देखने को मिला. पलवल के वॉटर सर्विस डिवीजन में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, सिरसा जिले का तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
