दिल्ली में 1 महीने तक बंद हुआ यह फ्लाईओवर, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; देखें वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में स्थित नाथू कालोनी फ्लाईओवर लोड टेस्ट और मरम्मत कार्य के चलते 25 मई तक बंद रहेगा. दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) द्वारा फ्लाईओवर की लोड टेस्टिंग की गई थी, जिसमें सामने आया है कि यह खराब हो चुका है और इसे तुरंत बदलने की आवश्यकता है. ऐसे में मरम्मत कार्य के लिए दुर्गापुरी चौक और जीटीबी क्रॉसिंग के बीच दोनों कैरिजवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि टू- व्हीलर, फोर व्हीलर और हल्के माल वाहन सहित सभी प्रकार के वाहनों को नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर के स्लिप रोड पर मोड़ दिया जाएगा. साथ ही, कहा गया है कि परीक्षण अवधि के दौरान लंबी कतारें लगने. यात्रा में देरी होने की आशंका है.

वाहन चालकों को दुर्गापुरी चौक, लोनी गोल चक्कर, डीसी चंब्रे और गगन टी-पॉइंट के माध्यम से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए प्रमुख स्थानों पर संकेतक लगाए गए हैं और अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

PWD विभाग करेगा मरम्मत कार्य

नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर का निर्माण व्यस्त नाथू कॉलोनी चौराहे को जाम से मुक्त करने और रेलवे ट्रैक पर आवागमन का रास्ता प्रदान करने के उद्देश्य से 2011 में किया गया था. 2018 में फ्लाईओवर को खतरनाक मानते हुए ऊंचाई अवरोधक लगाकर इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई थी.

पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन सीएम आतिशी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि वे टेंडर तैयार करने, ठेका देने और फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच करें. रोहतास नगर और सीमापुरी के बीच फैले इस फ्लाईओवर का निर्माण DTTDC द्वारा रोड नंबर 68 पर किया गया था. बाद में रखरखाव के लिए इसे लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.