ज्योतिष | हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुभ मुहूर्त में करना ही काफी अच्छा माना जाता है. खासकर शादी- विवाह जैसे कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं. शास्त्रों में विवाह (Vivah) को 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम इसे शुभ मुहूर्त पर ही करें. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
बाजार में इतने दिन जारी रहेगी रौनक
अगर हम शादी विवाह शुभ मुहूर्त पर नहीं करते, तो इसका प्रभाव भी हमारे जीवन पर अवश्य ही दिखाई देता है. 13 अप्रैल 2025 को खरमास महीने की समाप्ति के साथ ही एक बार फिर से विवाह शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं. तभी से ही परिवार शादियों की तैयारी में लगे हुए हैं. अब सभी की निगाहें मई महीने में टिकी हुई है.
आज हम आपको बताएंगे कि मई महीने में शादी- विवाह के कितने शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. चाहे शादी विवाह करना हो या घर प्रवेश या अन्य कोई कार्य सभी शुभ मुहूर्त में ही करने चाहिए. शादी- विवाह के शुभ मुहूर्त की वजह से बाजार में भी काफी रौनक दिखाई दे रही है. गोल्ड की कीमतें भी इन दिनों हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है.
मई महीने में 15 शुभ मुहूर्त
अगर आप भी जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे है, तो मई महीने में आपको इसके लिए कई सारे शुभ मुहूर्त मिल जाएंगे. मई महीने में शुभ मुहूर्त की शुरुआत 1 तारीख से हो रही है. 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को शादी विवाह के शुभ मुहूर्त है. इस प्रकार कुल मिलाकर 15 मुहूर्त बन रहे हैं. आप इसमें से किसी भी एक मुहूर्त में शादी विवाह का प्लान कर सकते हैं. हिंदू धर्म में हर मांगलिक कार्य को शुभ मुहूर्त में करना ही अच्छा माना गया है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
