नई दिल्ली, Fashion Tips | अगर आप भी महिला है और आपको सूट पहनने का काफी शौक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हर इंडियन लेडिस के वार्डरोब में आपको सूट देखने को मिल जाएंगे. आज हम आपको सूट के कुछ ऐसे लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइन के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं. डेली वेयर से लेकर किसी भी खास लोकेशन तक हर मौके के लिए सूट काफी परफेक्ट होते हैं.
सूट में सबसे ज्यादा जरूरी उसका बॉटम वेयर होता है. सूट का लुक उसी से ही पूरा होता है, सूट के साथ प्लाजो और पैंट पहनकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो आप हमारे बताए गए कुछ डिजाइंस को बनवा सकते हैं, जो आपको एक बढ़िया लुक देने वाले हैं.
यह स्टाइल देंगे नया डिजाइन
- डेली वेयर के लिए अगर आपको कोई सिंपल और कंफर्टेबल बॉटम वेयर ऑप्शन सर्च करना है, तो सलवार को सेलेक्ट कर सकते हैं. वह एकदम बेस्ट चॉइस रहेगी. इसकी मोहरी काफी चौड़ी और छोटी है, जो डेली वेयर के हिसाब से एकदम बढ़िया है. अधिकतर महिलाओं को सलवार पहनना काफी पसंद होता है.
- आप धोती पैंट सूट में एक इंडो वेस्टर्न टच ऐड भी कर सकते हैं. इसका ऑल ओवर लुक काफी स्टाइलिश होता है, खास बात यह है कि डेली वेयर के लिए भी यह एकदम बेस्ट चॉइस साबित होगा.
- अगर आप खुद को सिंपल से स्टाइल को थोड़ा हैवी और देसी लुक देना चाहते हैं, तो आप घेरदार पटियाला सलवार सिल्वा सकते हैं. जो इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में भी है. यह डेली वेयर के कॉटन सूट के साथ एकदम बेहतरीन लुक देती है.
- अफगानी सलवार या अफगानी पेंट आजकल काफी फैशन में है. रेडीमेड सूटों के साथ भी अधिकतर अफगानी पैंट ही दिखाई दे रही है. आप इसे बनवाकर भी अपने आपको एक बेहतरीन लुक दे सकते हैं.
इन चारों में से यदि आप कोई भी डिजाइन बनवेट हैं, तो आप अपने लुक को और भी शानदार बना लेंगे. गर्मी के मौसम में महिलाएं कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती है. यह बॉटम वेयर आपके लिए कंफर्टेबल के साथ- साथ स्टाइलिश भी होने वाले हैं.
