NCR के इस शहर में बनेगा 200 बेड का नया अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR से सटे फरीदाबाद (Faridabad) के बल्लभगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां 200 बेड का एक नया अस्पताल बनाया जाएगा, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. यहां पर अस्पताल बनने से बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा और उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल तक भाग- दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Hospital Doctor

भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा

वर्तमान में बल्लभगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा उतना मजबूत नहीं है. लिहाजा, लोगों को इलाज़ के लिए बीके अस्पताल का रूख करना पड़ता है. लोगों को यहीं पर टेस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

बल्लभगढ़ में 200 बेड का अस्पताल बनने से बीके अस्पताल पर पड़ने वाला अतिरिक्त मरीजों का भार कम करने में मदद मिलेगी. वर्तमान में बल्लभगढ़ के लोगों को इलाज़ के लिए बीके अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है, लेकिन अब बल्लभगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने पर बीके अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी.

स्वास्थ्य विभाग ने मांगी रिपोर्ट

फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बल्लभगढ़ में अस्पताल निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बल्लभगढ़ की आबादी, ओपीडी व आईपीडी रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट के अनुसार, जगह व अन्य कार्यों की योजना बनाई जाएगी. इस संबंध में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.