ग्रेटर फरीदाबाद के लिए आई खुशखबरी, नए सिरे से बनेगी 12 सड़कें; आसान होगा सफर

फरीदाबाद | ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां लंबे समय से जर्जर हालत में पहुंच चुकी 12 सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा. बता दें कि ग्रेटर फरीदाबाद के विभिन्न सेक्टरों खासकर चंदीला चौक, सेक्टर- 78, 81 और 82 में सड़कें बेहद ही खराब हो चुकी है. यहां सड़कें कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

Sadak Road

लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग

स्थानीय लोग इन सड़कों की हालत सुधारने को लेकर लंबे समय से फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) के सामने मांग उठा रहे थे. अब ऑथोरिटी ने इन सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया है. जल्द ही, काम शुरू कर दिया जाएगा.

जल निकासी होगा दुरस्त

मरम्मत कार्य के दौरान सड़कों की पूरी सतह को हटाकर नई बेस लेयर बिछाई जाएगी और फिर उच्च गुणवत्ता की बिटुमिनस लेयर डाली जाएगी. इससे सड़कों की मजबूती बढ़ेगी और सड़कें लंबे समय तक चलेगी. इसके साथ ही, सड़क किनारे जल निकासी को दुरस्त किया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा ना हो. निर्माण कार्य को समय- सीमा के अंदर पूरा करवाने के लिए नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

ग्रेटर फरीदाबाद की 12 सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा. निर्माण एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है. सड़कों के नवनिर्माण से न केवल क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचेगी, बल्कि लोगों का सफर भी आसान व सुरक्षित होगा- रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, FMDA

यह भी पढ़े -  गोहाना की बड़ी जलेबी ने जीता लोगों का दिल, देश- विदेश तक पहुंची स्वाद और खुशबू की चर्चा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.