ज्योतिष | राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व विख्यात खाटूश्याम मंदिर (Khatushyam Temple) के भक्तों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी 1 मई को खाटूश्याम जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
खाटूश्याम कमेटी ने दी जानकारी
श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटूश्यामजी ने सूचना जारी की है कि 30 अप्रैल की रात 10 बजे से 1 मई की शाम 5 बजे तक खाटूश्याम मंदिर के पट आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे. इस दौरान न तो दर्शन संभव होंगे और न ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी.
27 अप्रैल को अमावस्या थी और मंदिर में परंपरा है कि प्रत्येक अमावस्या के बाद अगले दिनों में खाटूश्याम प्रभु का विशेष सेवा, पूजा, तिलक और श्रृंगार का आयोजन किया जाता है. इसलिए 1 मई को खाटूश्याम मंदिर में श्याम प्रभु की विशेष सेवा एवं तिलक होगा. इस दिन बाबा श्याम को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जिसके लिए मंदिर कमेटी को निर्बाध रूप से तैयारियों की जरूरत है.
विशेष सूचना 📷📷
जय श्री श्याम जी 📷📷 pic.twitter.com/r0X3xX7CQR— Baba Khatu Shyam (@babakhatushyam) April 27, 2025
20 घंटे कपाट रहेंगे बंद
30 अप्रेल की रात 10 बजे से एक मई की शाम 5 बजे तक श्याम भक्तों के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. इस दौरान लगभग 20 घंटे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, जिसके बाद शाम 5 बजे जब मंदिर के पट खुलेंगे, तो भक्तों को बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखने का सौभाग्य मिलेगा.
