नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करवाया जा चुका है. अब लाखों की संख्या में विद्यार्थी, अभिभावगण और शिक्षक रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. कोई भी विद्यार्थी चाहे उसके पेपर अच्छे हुए हो या खराब, वह बेचैनी से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा है. अब बच्चों का इंतजार ज्यादा दिन नहीं रुकने वाला, क्योंकि जल्दी ही सीबीएसई बोर्ड विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी देने वाला है.

इस महीने में जारी हो सकता है रिजल्ट
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित करवाया गया था, जिसमें करीब 42 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. अब रिजल्ट को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उसके अनुसार मई के पहले या दूसरे सप्ताह में बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है. बीते सालों के रिजल्ट की तारीखों पर ध्यान दें तो देखेंगे कि साल 2024 में बोर्ड द्वारा 24 मई को और साल 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किया गया था.
अनुमान है कि अबकी बार भी 12 मई के आसपास ही सीबीएसई रिजल्ट घोषित कर सकता है. इन परीक्षाओं में विद्यार्थियों को हर सब्जेक्ट में पास होने के लिए कम से कम 33% नंबर हासिल करने होते हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
बोर्ड द्वारा जब भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा. वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर अपलोड कर दिया जाएगा. रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक भी शो करवा दिया जाएगा. जिन विद्यार्थियों को रिजल्ट चेक करना है, वह उस लिंक पर क्लिक करके अपनी सभी जरूरी जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे. इसके अलावा, कोई विद्यार्थी अगर रिजल्ट को डाउनलोड करना चाहे तो वह भी कर सकता है.