नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली (Delhi) में बैग की एक जबरदस्त मार्केट है, जहां मात्र ₹50 तक में ब्रांडेड बैग मिल जाते हैं. राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों के लोग भी यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं. खास बात यह है कि यहां मिलने वाले बैग कम कीमत के होने के साथ- साथ क्वालिटी में भी खास होते हैं. यहां मिलने वाले बैग्स की कीमत कुछ रुपए से लेकर कुछ हजार रुपए तक हो सकती है. हर वर्ग के लिए यहां हर वैरायटी के बैग्स उपलब्ध हैं.
नबी करीम मार्केट
जिस मार्केट की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है नबी करीम मार्केट. सदर बाजार और पहाड़गंज के दोनों हिस्सों में बसी इस मार्केट में बड़े ब्रांड वाले सस्ते बैग्स मिल जाते हैं. देश की सबसे बड़ी बैग मार्केट के रूप में भी इस जगह को पहचान मिली हुई है. यहां आपको ज्यादातर थोक में सामान मिल जाता है. दूसरे राज्यों से बड़े व्यापारी यहां आकर बैग को खरीदते हैं और अपने यहां लोकल मार्केट में ले जाकर बेचते हैं.
फर्स्ट कॉपी से लेकर ओरिजिनल तक मिलते हैं बैग्स
आपको कई ब्रांड के बैग मिल जाते हैं, जिनमें गुच्ची, लुई वुइटन, गेस, रीबॉक शामिल हैं. खास बात है कि यहां आपको ब्रांडेड बैग्स की फर्स्ट कॉपी तो मिलती ही है. साथ ही, ओरिजिनल बैग भी मिल जाते हैं. यहां मिलने वाले फेस्टिवल बैग्स ₹500 से ₹4000 तक मिल जाते हैं. शादी या अन्य अवसरों के लिए भी यहां से बैग खरीदे जा सकते हैं. इनकी कीमत ₹1000 से लेकर ₹5000 के बीच में रहती है.
