खुशखबरी: दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी 330 AC इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर होगा संचालन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार लगातार प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटीग्रेशन (DEVI) योजना के तहत 2 मई से राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावना जताई गई है.

Electric Bus

लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले यह योजना 22 अप्रैल को शुरू होने वाली थी. लेकिन पोप फ्रांसिस के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद इसे टाल दिया गया था. उन्होंने बताया कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार DEVI पहल के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां कर रही है.

सड़कों पर उतरेंगी 330 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें

इन 9 मीटर लंबी 250 मिनी इलेक्ट्रिक बसों के अलावा इस दिन 12 मीटर लंबी 80 मानक आकार की इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी. इस तरह 330 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरने की तैयारी में है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर

यह दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटीग्रेशन (Devi) पहल का हिस्सा है. इन बसों का मकसद मेट्रो स्टेशन और डीटीसी के मुख्य बस मार्गों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है. दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन बसों का पहला जत्था गाजीपुर डिपो से शुरू होगा. इन इलेक्ट्रिक बसों से लास्ट माइल तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. हर बस लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. अभी ये बसें गाजीपुर डिपो से शुरू होंगी. आने वाले दिनों में नांगलोई और ईस्ट विनोद नगर डिपो में भी देवी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.