खुशखबरी: गुरुग्राम की सड़कों पर उतरेगी 400 AC इलेक्ट्रिक बसें, दिसंबर तक मिलेगा नए बस स्टैंड का तोहफा

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सुभाष चौक के नजदीक सेक्टर- 48 में निर्माणाधीन ई- बस स्टैंड के काम को इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान में इस बस स्टैंड का लगभग 30% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने बताया कि इसके निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हो रही है.

Electric Bus

तेजी से हो रहा काम

GMDA ने बताया कि इस बस स्टैंड पर बिजली घर बनकर तैयार हो चुका है, जिसके माध्यम से 100 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाएगा. अगले 3 से 4 महीने में यहां बसों को खड़ा करने के लिए पार्किंग तैयार कर ली जाएगी. इसके तहत, तेजी से काम आगे बढ़ रहा है.

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल के आखिर तक 400 एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है. सेक्टर- 10 में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बसों की संख्या में कमी के चलते लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन इस साल के आखिर तक लोगों को इस परेशानी से छुटकारा दिला दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम की सबसे बिजी रेलवे लाइन पर बनेगा नया फ्लाइओवर, इन इलाकों को पहुंचेगी सहूलियत

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए नए बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जहां इनके लिए चार्जिंग और पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. ये काम पूरे होने पर इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा. लोगों को सफर के लिए आटो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वो इलेक्ट्रिक बसों में सफर करते हुए नाममात्र किराए पर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.