3 मई को शनि और सूर्य बनाएंगे अर्धकेंद्र योग, मजबूत होगी इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय कर्म फलदाता शनि मीन राशि में और ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है. पिता और पुत्र कहे जाने वाले सूर्य और शनि 3 मई को अर्ध केंद्र योग भी बनाने वाले हैं. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातक को पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Shani Surya Yuti

अर्धकेंद्र योग का निर्माण सूर्य और शनि के 45 डिग्री पर आने की वजह से बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को काफी खास माना जाता है. ऐसे में तीन राशियों को इसका विशेष लाभ भी मिलने वाला है. इनके जीवन में न केवल सकारात्मक प्रभाव आएंगे बल्कि और भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं.

इन पर मेहरबान होंगे सूर्य और शनि

वृषभ राशि: सूर्य और शनि की इस स्थिति का इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, इन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है. इस बीच आप अपने अर्जित ज्ञान को दुनिया के बीच लाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपकी इनकम में भी इजाफा देखने को मिलेगा. प्रोफेशनल करियर की बात की जाए तो वह भी काफी अच्छा दिखाई दे रहा है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र लकी साबित हो सकता है. जल्द ही, आपके निवेश करने का बेहतरीन मौका मिलेगा. आपकी सभी इच्छाएं शक्ति पूरी होगी, नई- नई चीज सीखेंगे यह अवधि आत्म चिंतन के लिए काफी अच्छी रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलने वाला है, आपका उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है. संपत्ति के माध्यम से भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का अर्ध केंद्र योग काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव होगा. समाज में मान- सम्मान बढ़ने वाला है. आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हुई दिखाई दे रही है, आपको नौकरी में भी मेहनत का फल मिलेगा. लंबे समय से रुका हुआ कार्य अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है, आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.