नई दिल्ली | हर महीने की 1 तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमत अपडेट होती है. ऐसे में चौतरफा महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज 19 किलोग्राम भारवर्ग वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है. इंडियन ऑयल कंपनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत अपडेट कर दी है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 17 रूपए तक की कटौती की गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 1747.50 रुपए हो गई है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1699 रुपए हो गई है, जबकि पहले कीमत 1713.50 रुपए थी. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1906.50 रुपए हो गया है, जबकि पहले 1921.50 रुपए था.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर
19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कलकत्ता में नई कीमत 1851.50 रुपए हो गई है, जबकि पहले 1868.50 रुपए में मिलता था. वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का रेट 853 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए, चेन्नई में 868.50 रुपए और कलकत्ता में 879 रुपए है.
