ATM से लेकर ट्रेन टिकट तक, आज से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव; जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली | हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है. गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस दिन तय होती है. आज यानि 1 मई से कई फाइनेंसियल बदलाव हो रहे, जो सीधे आपकी वित्तीय स्थिति को प्रभावित करते हैं.

Change

ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

मेट्रो शहरों में प्रत्येक महीने 3 बार जबकि गैर- मेट्रो शहरों में 5 बार बिना किसी चार्ज के ATM से पैसा निकाल सकते हैं. इस सीमा के बाद बैंक हर लेन- देन पर 23 रुपए तक चार्ज लगा सकता है. यह शुल्क वित्तीय और गैर- वित्तीय दोनों प्रकार के लेन- देन पर लागू होगा. वहीं, एटीएम से बैंक बैलेंस चेक करने पर अब 6 की जगह 7 रुपए देने होंगे.

रेलवे टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. अब स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट मान्य नहीं होंगे. वेटिंग टिकट पर यात्रा केवल जनरल कोच में ही संभव होगी. इसके अलावा, अग्रिम आरक्षण की अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तेज हवाओं का अनुमान; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट

बैंक अवकाशों की सूची

मई 2025 में विभिन्न त्योहारों और सप्ताहांत के कारण बैंकों में कुल 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी. इनमें मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती, रविवार और दूसरा एवं चौथा शनिवार शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग कार्यों की योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनाएं.

अमूल दूध पीना हुआ महंगा

मदर डेयरी और वेरका के बाद अमूल दूध पीना भी महंगा हो गया है. अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. बढ़ी हुई कीमतें आज यानि 1 मई से लागू हो जाएगी. आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 17 रूपए तक कटौती हुई है.

FD पर घटने लगी ब्याज दरें

रेपो रेट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 0.25% की कटौती कर दी है, जिसके बाद अब बैंकों ने भी FD पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं. ज्यादातर बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली FD को बंद करने का फैसला लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.