फरीदाबाद में यहां बनेगी 4 किमी लंबी नई सड़क, 20 हजार लोगों के सफर को बनाएगी आसान

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में फरीदाबाद (Faridabad) के मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक करीब 4 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क के निर्माण से लगभग 1 दर्जन गांवों की 20 हजार से ज्यादा आबादी को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Sadak Road 2

दिल्ली- यूपी की सीमा से संपर्क का मुख्य रास्ता

मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक यह सड़क पिछले कई सालों से बदहाल स्थिति से जूझ रही है. यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. खासकर रात के समय गढ्ढों के चलते दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. बरसात के मौसम में तो हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं. यह सड़क मोहना गांव को यमुना पोंटून पुल से जोड़ती है, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से संपर्क का मुख्य रास्ता भी है.

क्वालिटी का खास ध्यान

वर्तमान में इस सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने कई बार सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठा चुके हैं. अब लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए जारी टेंडर खोल दिया गया है. नए निर्माण के तहत, सड़क को चौड़ा करने के साथ- साथ पक्के साइड ड्रेन, मजबूत बेस लेयर और उच्च गुणवत्ता की बिटुमिनस कोटिंग का उपयोग किया जाएगा. इस सड़क के दुरस्त होने से लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी. सड़क हादसों पर रोक लगेगी.

सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इसका टेंडर खोल दिया गया है. सरकार से मंजूरी के लिए पत्र लिखा गया है. मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा. 6 महीने में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है- प्रकाश लाल, एग्जीक्यूटिव इंजिनियर, लोक निर्माण विभाग

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा- फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, कालिंदी कुंज होगा सिग्नल- फ्री
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.