गाड़ी चलाना हुआ महंगा, फिर बढ़े CNG के दाम; फटाफट चेक करें दिल्ली व गुरुग्राम में नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को महंगाई का एक और जोरदार झटका लगा है. अभी हाल ही में घरेलू रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. अब CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर वाहन चालकों की जेब ढीली करने का काम किया है. इससे पहले 7 अप्रैल को भी कंपनी ने सीएनजी के भाव में दिल्‍ली में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी.

CNG

CNG की कीमत में बढ़ोतरी

मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 1 रूपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 77.09 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि पहले 76.09 रुपए खर्च करने पड़ते थे.

CNG की नई खुदरा कीमतें आज 3 मई सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की नई कीमतें 85.70 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि पहले 84.70 रुपए खर्च करने पड़ते थे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

सबसे ज्यादा दिल्ली की हिस्सेदारी

IGL द्वारा सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब गुरुग्राम में नई कीमत 83.12 रुपए प्रति किलो, मेरठ में 87.08 रुपए और कानपुर में 89.92 रुपए प्रति किलो हो गई है. बता दें कि IGL जितनी CNG की बिक्री करती है. उसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी करीब 70% दिल्ली की हैं, जबकि बाकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य शहरों की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.