नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) द्वारा रविवार को आयुष्मान वय वंदन योजना वैन का शुभारंभ किया गया. इस योजना के तहत, 70 वैन, 70 विधानसभा में जाकर बुजुर्गों का पंजीकरण कराने में मदद करेगी. जो बुजुर्ग 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं, उन्हें वैन के अंदर मौजूद स्टाफ इस योजना के अंतर्गत जोड़ने में मदद करेंगे.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस विषय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को दिल्ली के हर कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सशक्त कदम है. यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘आयुष्मान भारत’ जैसे जनकल्याणकारी विजनों को जमीन पर साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” उन्होंने कहा कि 70 दिन 70 वैन 70 विधानसभा और 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए हमने यह पहले की है.
Some deeply moving moments from the launch of mobile registration vans under the Ayushman Vay Vandana Yojana by Hon’ble CM Smt. @gupta_rekha; a visionary step to deliver free healthcare at the doorstep of every citizen above 70, across 70 constituencies.#ayushmandelhi70plus pic.twitter.com/wC6hIOCQra
— CMO Delhi (@CMODelhi) May 3, 2025
बुजुर्गों को देंगे हर सहायता
यह हमारी सरकार की गहरी संवेदनशीलता का प्रतीक है. हम सभी दिल्ली वासियों खास तौर पर बुजुर्गों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं और अच्छा जीवन प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा की राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस वैन में कर्मचारी जाएंगे और बुजुर्गों का पंजीकरण करेंगे. हर वैन के अंदर दो कर्मचारी होंगे जो बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करने में उनकी मदद करेंगे. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी भी बुजुर्गों को प्रदान की जाएगी.
