दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों तक दौड़ेगी ‘देवी’ बसें, जानिए रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार के परिवहन बेड़े में 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है. ‘देवी’ नाम से चलने वाली ये बसें आकार में छोटी होने के चलते उन रूटों पर सफर करेगी, जहां पहले बड़ी बसें नहीं पहुंच पाती थी. लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से इन बसों को नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों के साथ जोड़ा गया है.

Electric Bus

इन रूटों पर होगा संचालन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) के साथ मिलकर आपसी सहमति से पहले चरण में तीन ऐसे रूट निर्धारित किए हैं, जो दिल्ली सेक्शन के परिचालित स्टेशनों न्यू अशोक नगर और आनंद विहार से जुड़े हैं. इनमें न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार ISBT तक, आनंद विहार ISBT से अशोक नगर बॉर्डर तक और अशोक नगर बॉर्डर से मयूर विहार Phase-3 पेपर मार्केट तक के रूट शामिल हैं.

दिल्ली परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए शुरू किए गए इन रूटों पर देवी बसों का संचालन शुरू हो जाने से लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल करना छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करते हुए आसानी से अपने गंतव्य स्थान तक सफर पूरा कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

रात 11 बजे तक रहेगा संचालन

सुबह साढ़े 6 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होने वाली ये बसें दिल्ली के कई इलाकों से नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इनके संचालित होने पर गांव चिल्ला, सपेरा बस्ती, न्यू कोंडली, दल्लूपुरा, गाजीपुर गांव व मंडी, धर्मशिला क्रॉसिंग, त्रिलोक पुरी आदि क्षेत्रों के लोगों को सीधे नमो भारत ट्रेन के नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.