हरियाणा में बिजली निगम की सुस्त चाल, लाखों आवेदकों को आज भी बिजली कनेक्शन का इंतजार

चंडीगढ़ | हरियाणा (Haryana) सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे- कूलर और एसी का सहारा लेते हैं, लेकिन अभी भी लाखों आवेदनकर्ता बिजली का नया कनेक्शन मिलने के इंतजार में बैठे हुए हैं. प्रदेश में बिजली वितरण निगमों के पास डेढ़ साल से ज्यादा आवेदन ऐसे हैं, जिन्हें बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं.

Electricity Board

बड़ी संख्या में लंबित पड़े आवेदन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की ओर से जानकारी दी गई है कि उनके पास लंबित आवेदनों की संख्या का आंकड़ा 96,755 है. इनमें सबसे ज्यादा संख्या ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदनों की है. इस वर्ग में 95,714 आवेदकों को बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं. वहीं, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने बताया कि 57,953 आवेदनों को बिजली कनेक्शन जारी नहीं किया गया है. इनमें से 46,951 आवेदन ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए है. खास बात यह है कि UHBVN ने करीब 8 हजार घरेलू वर्ग के बिजली कनेक्शन भी जारी नहीं किए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

HERC ने दिखाई गंभीरता

हरियाणा इलैक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमीशन (HERC) ने इस मामले पर गंभीरता दिखाई है कि नए कनेक्शन और लोड बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पेंडिंग हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लंबित कनेक्शनों को समय पर जारी करने से जहां उपभोक्ताओं को संतुष्टि मिलती है, तो वहीं दूसरी ओर डिस्कॉम के लिए बिजली की बिक्री से राजस्व में इजाफा होता है. विभाग की ओर से डिस्कॉम को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न कानूनों/ नियमों में निर्दिष्ट समय- सीमा के भीतर सभी लंबित कनेक्शन जारी करने के लिए हरसंभव प्रयास करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.