अंबाला, Career Tips | जमाना काफी बदल चुका है. ऐसे में आज के बच्चे भी काफी स्मार्ट है. छोटी उम्र से ही बच्चे यह सोचने लगते हैं कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है. हर कोई अपने लिए ऐसी फील्ड चुनना चाहता है, जिसमें उसकी रुचि हो और वह एक अच्छा करियर बना सके. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जानकारी लेकर आई हैं, जिसके जरिए आपको पता चलेगा कि आप किस प्रकार एक बेहतर करियर ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं.
डिप्लोमा एक अच्छा ऑप्शन
आज हम बताएंगे कि किस प्रकार आप 10वीं पास करने के बाद ही अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं. आज के दौर में युवाओं पर डिप्लोमा का खासा प्रभाव दिखता है. हर युवा कोई ऐसा डिप्लोमा करना चाहता है, जिसे करने के बाद उसे तुरंत नौकरी मिल जाए. ऐसे में हमारे देश में फिलहाल डिप्लोमा एक अच्छा ऑप्शन बना हुआ है. अंबाला के राजकीय बहुतकनिकी संस्थान में भी बच्चों को डिप्लोमा करवाया जा रहा है.
काफी ज्यादा मांग
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एक टीचर ने बताया कि इसमें प्लास्टिक फीड की काफी ज्यादा मांग है. वर्तमान में ई व्हीकल हो या फिर मोबाइल फोन या वाशिंग मशीन की बॉडी क्यों ना हो, यह सभी प्लास्टिक से बनी होती है. पिछले प्लास्टिक फीड डिप्लोमा की काफी ज्यादा मांग देखी गयी है. यह डिप्लोमा 10वीं और 12वीं पास दोनों कक्षा पास करने के बाद किया जा सकता है.
मिलेगी शत प्रतिशत नौकरी
शिक्षक की तरफ से जानकारी दी गई कि यह लगभग 3 साल का डिप्लोमा होता है, जिसमें इंजेक्शन मोल्डिंग और सभी तरह की प्लास्टिक डिजाइन वस्तुएं बनाना सिखाया जाता है. प्रति वर्ष 1 कंपनी को करीबन 30 से ज्यादा लोग चाहिए होते हैं, जो इस काम को कर सके. ऐसे में इसमें नौकरी शत का अवसर शत प्रतिशत है.
खुद का करें बिज़नेस सेटअप
उन्होंने बताया कि जो भी बच्चा दसवीं पास करके उनके पास आता है. वह उसे इस फील्ड के बारे में जानकारी देते हैं और आज के समय में हमारे पास से कोर्स करने वाले कई बच्चों ने अपना खुद का एक अच्छा बिजनेस सेटअप किया हैं. ऐसे में यह डिप्लोमा न सिर्फ जॉब, बल्कि बिजनेस के दरवाजे भी खोल देता है.
