फरीदाबाद की इस जगह पर लोगों को दीवाना बना रही आलू- पूड़ी, एक बार खाएंगे तो आएंगे बार- बार

 फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद (Faridabad) में एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड की भरमार है, जिनके व्यंजनों का टेस्ट लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. यहां हर गली- नुक्कड़ और चौक- चौराहों पर आपको स्ट्रीट फूड के स्टॉल मिलेंगे, जो अपनी किसी खासियत की वजह से लोगों के पसंदीदा स्पॉट बने हुए हैं.

Poori Bhaji

इसी कड़ी में हम यहां फरीदाबाद के एक खास फूड स्टॉल का जिक्र करेंगे, जिसकी आलू- पूड़ी के सब दीवाने हैं. फरीदाबाद में बड़े स्तर पर औद्योगिक इकाइयां भी है, जिसके चलते यहां अक्सर खाने वालों की भीड़ लगी रहती है.

घर जैसे खाने का स्वाद

औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोग अक्सर घर जैसे खाने की तलाश में रहते हैं. इन्हें नाममात्र खर्च पर यदि घर जैसे खाने का स्वाद चखने को मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है. यदि बात आलू- पूड़ी की हो, तो फिर क्या ही कहने. स्वादिष्ट खाने में आलू- पूड़ी का कॉम्बिनेशन बहुत डेडली माना जाता है. आइए हम आपको उस जगह का नाम बताते हैं, जहां आपको आलू- पूड़ी के इस बेहतरीन जायके का टेस्ट चखने को मिलेगा.

पिछले 30 साल से राज

फरीदाबाद में मनोज आलू- पूड़ी वाले की यह स्टॉल पिछले 30 सालों से फरीदाबाद और NCR के लोगों को अपने बेहतरीन जायके का टेस्ट दे रही है. एक बार इनकी स्टॉल पर आलू- पूड़ी का स्वाद चख लिया, तो लोग दोबारा फिर यही पर खाना पसंद करते हैं. यानि इनकी आलू- पूड़ी का स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. मनोज अपनी स्टॉल पर चटपटी सब्जी के साथ नमकीन लस्सी भी सर्व करते हैं. खासकर सुबह नाश्ते के समय यहां आलू- पूड़ी खाने वालों की भीड़ जमा हो जाती है.

मनोज पूड़ी वाले की स्टॉल बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल के पास स्थित है. ये स्टॉल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है. इस स्टॉल पर आसपास ही नहीं, बल्कि दूर- दूर से भी लोग खाने पहुंचते हैं. यहां एक प्लेट आलू- पूड़ी की कीमत 35 से 40 रुपये के बीच है. आलू- पूड़ी के साथ इनकी लस्सी ट्राई करना मत भूलिएगा. एक साथ इन सभी का स्वाद आपको खाने के अद्भुत स्वाद का अहसास कराएगा.

आज भी वैसा ही स्वाद

मनोज ने बताया कि उनके पिता द्वारा करीब 30 साल पहले आलू- पूड़ी का स्टॉल शुरू किया गया था. शुरुआती समय में आलू- पूड़ी की कीमत मात्र 2 रुपए रही थी, लेकिन बढ़ती मंहगाई के साथ समय- समय पर इसकी कीमत में बढ़ोतरी होती रही है. उन्होंने बताया कि भले ही आज एक प्लेट आलू- पूड़ी की कीमत 40 रुपए तक पहुंच गई है, लेकिन सालों बाद भी लोगों को वैसा ही स्वाद मिल रहा है.

उन्होंने बताया कि स्वाद से कभी समझौता नहीं किया गया. सब्जी में डाले जाने वाले मसाले वह खुद घर में पीसते है. पूड़ी फ्राई करने के लिए वह अच्छी क्वालिटी के तेल का प्रयोग करते हैं. इसी वजह से आज भी उनकी आलू- पूड़ी का स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.