नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. नोटिस के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 11 मई से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे. देखा जाए तो यह केवल जून महीने तक सीमित नहीं है क्योकि इसके बाद भी अगर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तो समर वेकेशन आगे भी बढ़ाई जा सकती है.
चलाई जाएंगी रेमेडियल क्लासेस
ऐसी स्थिति में ऑनलाइन कक्षाओं लगाने की संभावना भी जताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह दिशा- निर्देश केवल सरकारी स्कूलों पर लागू होगा, जबकि निजी स्कूल अपने हिसाब से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे. दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इन छुट्टियों के दौरान भी पढ़ाई चलती रहेगी. इस दौरान रेमेडियल क्लासेस चलाई जाएंगी, ताकि बोर्ड और महत्वपूर्ण कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो. बता दें कि यह क्लासेस 13 मई से लेकर 31 मई तक चलेगी.
इन छात्रों की लगेगी रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, ये रेमेडियल क्लासेस सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक चलेगी. इससे बच्चों को दोपहर की तपती गर्मी से बचाया जा सकेगा. डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों में छात्रों को एडजस्ट करने के लिए अलग- अलग विंग में कक्षाएं लगाई जाएंगी.
