यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 11 और 12 मई को रद्द रहेगी यह ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | पहलगाम में टूरिस्टों पर आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा प्रतिशोध लेने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है. फिलहाल, युद्ध जैसे हालात पैदा हो चुके हैं. पाकिस्तान द्वारा सीमा से सटे पंजाब, राजस्थान, जम्मू- कश्मीर और हरियाणा (Haryana) में मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं, जिसके बाद सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इन राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेन और बस सेवाएं रद्द कर दी गई है.

Train Cancelled

पंजाब- राजस्थान जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

  • ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा 11 और 12 मई 2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14525, अंबाला-  श्रीगंगानगर 11 और 12 मई 2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली 11 और 12 मई 2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14526, श्रीगंगानगर- अंबाला 11 और 12 मई 2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54636, लुधियाना- हिसार 10 मई को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54635, हिसार- लुधियाना 10 मई को रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

बस सेवाएं रद्द

हरियाणा के कई जिलों से पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, पठानकोट, फिरोजपुर और जम्मू- कटरा के लिए संचालित होने वाली बस सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.