केंद्र सरकार देगी बुजुर्गों को हर महीने 5 हजार रुपए, करना होगा यह छोटा सा काम; देखें शर्तें

नई दिल्ली | केंद्र सरकार (Central Govt) की अन्य कई स्कीमों में से एक ऐसी स्कीम है, जिनके द्वारा आम नागरिकों को बेहतरीन लाभ मिलते हैं. इनमें से ही एक अटल पेंशन योजना है. इसके तहत, जो लोग ऐसे क्षेत्र से संबंध रखते हैं, उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है. यदि भविष्य में उन्हें कभी जरूरत पड़ती है, तो इस योजना से उन्हें काफी लाभ मिल जाता है. उम्र के उस पड़ाव में जब बुजुर्गों को सबसे ज़्यादा आर्थिक मदद की जरूरत होती है. इस योजना के तहत उन्हें ये सुविधा भी मिल जाती है.

pension

हर महीने मिलती है पेंशन

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है. 18 से 40 वर्ष के सभी बैंक खाता धारक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत, ग्राहकों को कुछ फिक्स रुपया निवेश करना पड़ता है, जिसके आधार पर वह 60 की उम्र को पार करते हैं, तो उन्हें हर महीने 2000 से 5000 रुपए की पेंशन दी जाती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

देखें शर्तें

इस योजना के तहत, उपभोक्ता मासिक, तिमाही या अर्धवार्षिक आधार पर अंशदान जमा कर सकते हैं. यदि कोई उपभोक्ता इस योजना से बाहर आना चाहता है तो उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है. 29 अप्रैल 2025 तक इस योजना के तहत देश भर के 7.66 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों ने सदस्यता प्राप्त की है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts