हरियाणा रोडवेज बसों में लगेगा पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम, यात्रियों को मोबाइल पर दिखेगी बस की लाइव लोकेशन

अंबाला | हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब रोडवेज विभाग स्मार्ट सुविधा शुरू करने जा रहा है. यात्रियों को मेट्रो सिटी जैसी स्मार्ट सुविधा देने की तैयारी चल रही है. यात्रा के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए विभाग लगातार तकनीकी सुधारों पर फोकस कर रहा है. इसी क्रम में अब विभाग ने पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Haryana Roadways Bus 1

अंबाला से हुई सिस्टम की शुरुआत

अंबाला जिले से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. दरअसल, इस सिस्टम के तहत एक लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाती है. इसकी मदद से यात्रियों को अपने मोबाइल पर ही बस की लाइव लोकेशन मिल जाती है. इसका मतलब यह है कि बस की रियल टाइम में कौन सी लोकेशन है, यह एक सिंपल मोबाइल ऐप के द्वारा मिल जाती है. बस कितनी देर में गंतव्य पर पहुंचेगी और उनके लिए कौन सी बस उपलब्ध है, यह सारी जानकारियां यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर मिल जाती हैं.

पूरे प्रदेश में लागू होगी योजना

इससे उन्हें लंबा इंतजार करने पर मजबूर होना नहीं पड़ेगा. इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा जॉइंट स्टेट ट्रांसपोर्ट कंट्रोलर सत्य प्रकाश ने बताया कि इस सिस्टम को मेट्रो शहरों की तर्ज पर तैयार किया गया है. हमारा उद्देश्य है कि हम यात्रियों को दिल्ली और बाकी मेट्रो शहरों जैसी तकनीकी सुविधाएं दे पाए.

इस योजना की शुरुआत अंबाला जिले से की गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों से जुड़ा हुआ है. यहां पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है. यहां अगर ट्रायल सफल रहता है तो बाद में इसे पूरे हरियाणा में लागू कर दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts