रेलयात्रियों के लिए आई खुशखबरी, हरियाणा से होकर पंजाब- राजस्थान जाने वाली ट्रेनें हुई बहाल

अंबाला | भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा होने के बाद हरियाणा (Haryana) में स्थिति सामान्य होने लगी है. बता दें कि सीजफायर का ऐलान होने के बाद हरियाणा से होकर पंजाब और राजस्थान जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है. ऐसे में अब लोगों को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी.

Train Railways

इन ट्रेनों को किया गया बहाल

  • ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा
  • ट्रेन नंबर 14525, अंबाला- श्रीगंगानगर
  • ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 14526, श्रीगंगानगर- अंबाला
  • ट्रेन नंबर 54636, लुधियाना- हिसार
  • ट्रेन नंबर 54635, हिसार- लुधियाना

अंबाला रेलवे मंडल ने दी जानकारी

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक नवीन कुमार ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति के चलते हरियाणा से होकर पंजाब और राजस्थान जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर इन ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था, वे अब पहले की तरह अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी. इसके साथ ही, शॉर्ट टर्मिनेट और रूट डायवर्ट से जुड़े आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं. सभी ट्रेनें नियमित रूप से अपने निर्धारित गंतव्य स्थान तक सफर करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.