दिल्ली के हर कोने तक मिलेगी परिवहन सुविधा, 27 रूटों पर चलेगी नई इलेक्ट्रिक बसें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ‘देवी’ बस योजना के तहत, नई इलेक्ट्रिक बसें (Elctric Bus) दो दर्जन से ज्यादा रूटों पर चलेंगी. यह बसें पूर्वी दिल्ली से लेकर दिल्ली के अलग- अलग इलाकों को आपस में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

Electric Bus

अंदरुनी मार्गों तक पहुंचेगी देवी बसें

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) द्वारा इन इलेक्ट्रिक बसों का रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है. ये रूट प्रयोगात्मक आधार पर शुरू किए गए हैं यानि लोड फैक्टर कम रहता है, तो कुछ रूटों में संशोधन किया जा सकता है. परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन बसों को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इन्हें रेलवे, मेट्रो स्टेशन और अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से जोड़ा गया है, ताकि ड्यूटी पर आवाजाही करने वाले घरों से मेट्रो स्टेशन या बस स्टैंड तक आसानी से पहुंच सकें.

सामान्य इलेक्ट्रिक बसों की अपेक्षा साइज में छोटी होने के चलते ये बसें अंदरूनी मार्गों पर भी आसानी से आवाजाही कर पा रही हैं. इन रास्तों पर ट्रैफिक जाम के चलते 12 मीटर लंबी बसों की आवाजाही मुश्किल रहती थी, लेकिन अब छोटी बसें संचालित होने का यात्रियों को फायदा मिल रहा है.

बड़े स्तर पर राहत

इन बसों का रूट वन दिल्ली ऐप्लिकेशन पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि सफर की जानकारी और आनलाइन टिकट की सुविधा मिल सके. जिन रूटों पर बसों की संख्या सीमित थी, उन्हीं रूटों पर इन बसों को चलाया जा रहा हैं, ताकि लोगों को रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए आटो या ई- रिक्शा पर निर्भर न रहना पड़े. इन बसों को ऐसे रूटों पर चलाया जा रहा है. जिनपर अस्पताल, कालेज, इंस्टीट्यूट समेत कई अन्य शिक्षण संस्थान है, ताकि स्टूडेंट्स और मरीजों को सार्वजनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराई जा सके.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

हौजखास टर्मिनल से हमदर्द नगर रूट पर मजीदा अस्पताल, देशबंधु कॉलेज, एन- प्वॉइंट नर्सिंग होम पर इन बसों का ठहराव रहेगा. नेहरू प्लेस टर्मिनल से देवली गांव तक चलने वाली बसों को बत्रा हॉस्पिटल, हमदर्द लाइब्रेरी, कैंब्रिज स्कूल पर स्टॉपेज दिए गए हैं. इसी तरह अन्य रूटों को भी डिजाइन किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.