HBSE Result: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की नई अपडेट, कल सुबह इतने बजे घोषित होगा परिणाम

भिवानी | जो भी परीक्षार्थी इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उनके लिए एक बड़ी खबर है. बता दें कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल सुबह जारी किया जाएगा. इस बारे में सोमवार देर शाम को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा ने पुष्टि की है.

BSEH Haryana Board

रिजल्ट की डबल वेरीफिकेशन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गयी थी. राज्य के 1,434 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गईं थी व इन परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स शामिल हुए. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम की तैयारी जारी है. जिन बच्चों के 80% से ज्यादा अंक हैं, उनके रिजल्ट की डबल वेरिफिकेशन हो रही है, ताकि कोई कमी ना रहे.

45 दिन में रिजल्ट जारी करने का वादा

HBSE अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एग्जाम समाप्त होने के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया था. 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 12 मई और 15 मई की संभावित तिथियां निर्धारित की गयी हैं. बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि विद्यार्थियों को कॉलेजों में एडमिशन लेने को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएंगी.

यह भी पढ़े -  HSSC की चेतावनी, CET Group D फॉर्म भरते समय न करें यह गलतियां

 इस प्रकार चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट

  • 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, उन्हें रिजल्ट से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स सीधे नोटिफिकेशन के रूप में दिख जाएंगी.
  • यहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
  • 12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे व सबमिट पर क्लिक करना होगा.
  • अब आप अपने रिजल्ट को देख पाएंगे और इसे डाउनलोड कर पाएंगे.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.