हरियाणा की जनता के लिए अच्छी खबर, इन जिलों में 24 घंटे मिलेगी बिजली

चंडीगढ़ | हरियाणा में आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने प्रदेश के 10 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, बाकी बचे जिलों के गांवों में भी योजना के तहत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा.

Bijli Electricity Bulb

24 घंटे बिजली आपूर्ति का पैमाना

प्रदेश के जिन गांवों में कुल बिजली आपूर्ति का 90% या उससे ज्यादा बिजली बिल का भुगतान होता है, उन गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है. किसी फ़ीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं की बकाया राशि कुल देनदारी से 10% कम हैं, तो उस फीडर पर भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाती है. जिन ग्रामीण वितरण फीडर पर ‘मेरा गांव- जगमग गांव’ योजना का काम पूरा हो चुका है, जहां लाइन लॉस में कमी आई है और राजस्व में इजाफा हुआ है, वहां पर भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति सरकार द्वारा की जा रही है.

म्हारा गांव- जगमग गांव योजना

वर्तमान में केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल खट्टर ने 1 जुलाई 2015 को कुरूक्षेत्र जिले के गांव दयालपुर से ‘म्हारा गांव- जगमग गांव’ योजना की शुरुआत की थी. ग्रामीण इलाकों में बेहतर और नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस योजना को लांच किया गया था. इस योजना से न केवल बिजली आपूर्ति में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है, बल्कि तकनीकी नुकसान, बिजली चोरी और लाइन लॉस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलने में मदद मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा महिला आयोग में बड़ा फेरबदल, नई टीम का हुआ गठन

इस योजना के तहत, पहले चरण में 83 विधानसभा क्षेत्रों में से एक- एक सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण घरेलू फीडर चिह्नित किया गया था, जिनपर बिजली आपूर्ति का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे किया गया था. तकनीकी सुधारों जैसे घर के बाहर मीटर ओर नंगे तारों की जगह इंसुलेटेड हाईटेक केबल बिछाई गई थी. इसके बाद, बिजली सप्लाई को 18 घंटे बढ़ा दिया गया था. हरियाणा सरकार की इस योजना को बहुत से गांवों ने सराहनीय बताया. आज ये गांव निरंतर पूरे बिजली बिल का भुगतान करते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.