भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. बोर्ड की तरफ से सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म कर दिया गया है. इस बारे में लगातार खबरें आ रही थी कि जल्द ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होगा. ऐसे में जो भी विद्यार्थी इस बार हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे वह अब अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्डके अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एग्जाम खत्म होने के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया था. अपने इसी वादे को पूरा करते हुए बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. बोर्ड की तरफ से 22 जिलों में अंकन केंद्र बनाए गए थे. इसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र थे.
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक- क्लिक करें
डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सभी स्टूडेंटस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है. हमने इस खबर में भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया है जिसकी मदद से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते है. यहां उपलब्ध लिंक से आप बहुत आसानी से सीधा अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
परिणाम में शामिल होंगे यह विवरण
उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा. हरियाणा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं.