हरियाणा सरकार के मंत्री का आदेश, इस जिले में टूटेंगी सभी अवैध कालोनियां

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने जा रही है. बता दें कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने जिले में काटी जा रही सभी अवैध कालोनियों और अवैध आरएमसी प्लांट को तोड़ने के आदेश जारी किए हैं. शहर के सेक्टर- 12 स्थित प्रियदर्शिनी सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में सुनवाई के दौरान उन्होंने यह आदेश दिया.

Faridabad City Home Ghar Colony

बैठक में उठा अवैध कालोनियों का मुद्दा

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सिकरौना गांव में काटी जा रही अवैध कालोनी का मामला लगा हुआ है. इस मामले की सुनवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने जिला नगर योजनाकार से अवैध कालोनियां विकसित होने का कारण पूछा.

इसपर नगर योजनाकार ने मंत्री राव नरबीर सिंह को बताया कि अवैध कालोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी साल जनवरी से अब तक 272 एकड़ जमीन पर बन रही 39 कालोनियों को तोड़ा जा चुका है. बैठक के दौरान पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने भी उनके क्षेत्र में अवैध कालोनियों का मुद्दा उठाया, तो कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने फरीदाबाद जिले में काटी जा रही सभी अवैध कालोनियों को गिराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को तोड़ने के काम में और ज्यादा तेजी लाई जानी चाहिए.

लोगों का जीना दूभर

नगर निगम पार्षद अनिल नागर ने उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के सामने HSIIDC में लगाएं गए रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट को बंद करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि इस प्लांट से बड़े स्तर पर प्रदुषण फैल रहा है, जिससे सेक्टर- 31 के लोगों का जीना दुभर हो गया है. इसकी वजह से लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. इसपर उन्होंने हरियाणा राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से जवाब मांगा. इस मामले की सुनवाई के दौरान राव नरबीर सिंह ने जिलेभर में चल रहे सभी अवैध RMC प्लांट को तोड़ने का आदेश दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.