हरियाणा में उद्यमियों को NOC के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, हर जिले में शुरू होगा सिंगल विंडो सिस्टम

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने उद्यमियों को राहत भरी खबर सुनाई है. प्रदेश में उद्यमियों को अब अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के लिए सरकारी कार्यालयों की भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने पंचकूला की तर्ज पर सभी शहरों में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी है.

Oline Application Computer

मेवात में विकसित होगा नया IMT

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने के लिए जगहों का चयन कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मेवात में नया IMT विकसित किया जाएगा. यहां मेसर्स एंपरेक्स टेक्नोलॉजिज लिमिटेड ने अपनी इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है. कंपनी प्रस्तावित 7083 करोड़ रुपये में से 2460 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी हैं.

राव नरबीर सिंह ने कहा कि मेवात की गिनती देश के अति पिछड़े इलाकों में होती है. हमारी सरकार अन्य जिलों की तरह मेवात को भी विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. यहां कई कंपनियों ने अपनी इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखाई है. यहां उद्योग- धंधे स्थापित होंगे तो हजारों- लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

10 दिन में खुलेगा पोर्टल

उन्होंने बताया कि कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा आत्मनिर्भर वस्त्र नीति, 2025 लागू की हैं. गुरुग्राम, फरीदाबाद और पानीपत में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा. इस नीति के तहत उद्योगों को 1200 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का प्राविधान किया गया है.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 10 एकड़ क्षेत्र में जहां 50 औद्योगिक यूनिट स्थापित हों, इसको कन्फेंरमेशन जोन घोषित किया जाएगा. दस दिन में पोर्टल खोल दिया जाएगा. निवेशक इस पर अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा में औद्योगिक विकास को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए नए मसौदे तैयार कर जल्द ही नई औद्योगिक नीति लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.