PF बैलेंस चेक करना हुआ पहले से भी आसान, SMS और मिस्ड कॉल से भी मिलेंगी जानकारी

नई दिल्ली, EPFO New Update | अगर आप भी ईपीएफ के सब्सक्राइबर है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अगर आप भी अपने PF अकाउंट डिटेल को घर बैठे ही देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इसके लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर बैंक अकाउंट, आधार या पेन से लिंक होना चाहिए. आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से ईपीएफ के बैलेंस से जुड़ी हुई डिटेल जान पाएंगे.

Missed call

पहला तरीका

  • इसमें सबसे आसान और पहला तरीका है कि आपको ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर जाना है.
  • यहां पर epfindia.gov.in क्लिक करना है.
  • अब आपको फॉर एम्पलाइज सेक्शन में जाना है और मेंबर पासबुक के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • उसके बाद, नेक्स्ट स्टेप में यूएन नंबर पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करके लोगों कर लेना है.
  • अब स्क्रीन पर पीएफ बैलेंस अंशदान जैसी जानकारी करने के लिए आपको मेंबर आईडी को सेलेक्ट करना है.

उमंग ऐप से चैक करें बैलेंस

  1. आप पीएफ के बैलेंस को जानने के लिए उमंग एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से उमंग एप को डाउनलोड कर लेना है.
  3. अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है.
  4. ऐप में ईपीएफओ को सर्च करना है और कर्मचारी सेवाओं के ऑप्शन को चुनना है.
  5. इसके बाद, पीएफ बैलेंस या पासबुक चेक करने के लिए UAN ओटीपी या पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है
  6. आपको आसानी से जानकारी मिल जाएगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

SMS से चैक करें बैलेंस

  • अगर आप चाहे तो एसएमएस के जरिए भी यह जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG फॉर्मेट में SMS भेजना है.
  • ENG के स्थान पर आप अपनी पसंदीदा भाषा को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. आप इसकी जगह HIN सिलेक्ट कर सकते हैं
  • आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजना है उसके बाद आपको आसानी से जानकारी मिल जाएगी.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.