अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया में नहीं घुसेगा बाढ़ का पानी, साढ़े 16 करोड़ से बनेगी कंक्रीट की दीवार

अंबाला | सूबे की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) में उर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने गृह जिले अंबाला में उद्यमियों को अच्छी खबर सुनाई है. उन्होंने बताया कि अंबाला कैंट में टांगरी नदी के किनारे स्थित इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ के पानी की मार से बचाने की योजना बनाई गई है और इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया के चारों ओर 16.35 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च कर कंक्रीट की दीवार खड़ी की जाएगी.

Industries Udyog Factory

अनिल विज ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस योजना को हरी झंडी मिल चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में दीवार निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे. इस संबंध में उनके निवास स्थान पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बाढ़ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी हासिल की. इस दौरान HSIIDC सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

2 km लंबी होगी दीवार

अंबाला कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए दो किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा. सड़क से इस दीवार की उंचाई 6 फीट रहेगी. बाढ़ के पानी की निकासी के लिए भी इंडस्ट्रियल एरिया में दो अतिरिक्त नए पंप सेट भी लगाए गए हैं, जबकि 2 पंप सेट पहले लगे हुए हैं.

उपकरण जलभराव के कारण खराब

साल 2023 में टांगरी नदी किनारे स्थित क्षेत्रों में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते आम जीवन बुरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया था. यहां इंडस्ट्रियल एरिया में भी बड़े स्तर पर बाढ़ के पानी से नुकसान पहुंचा था. इस दौरान मशीनों सहित अन्य करोड़ों रुपये के उपकरण जलभराव के कारण खराब हो गए थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.