हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज साढ़े 12 बजे होगा घोषित, बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं. आज बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. इस प्रकार दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा.

Results

HBSE अध्यक्ष ने दी जानकारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज दोपहर साढ़े 12 बजे जारी किया जाएगा. सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा यह सारी जानकारी दी गई है. पिछले साल दसवीं कक्षा के नतीजे 13 मई को जारी किए गए थे. इस बार 17 मई को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा.

पिछले साल टॉप पर था पंचकूला

अगर पिछले साल के नतीजे के बारे में बात करें तो 2024 में पंचकूला टॉप पर था, जबकि सबसे लास्ट में नूहँ को स्थान मिला था. बीते साल हरियाणा बोर्ड की 10 वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 95.22 प्रतिशत रहा था. इसमें 96.32 फीसदी लड़कियां पास हुई थी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 फीसदी रहा था.

यह भी पढ़े -  दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ के लिए वाया NH- 152D होकर सफर करेगी रोडवेज बसें, फटाफट देखें टाइमिंग

ऐसे में अबकी बार देखना होगा की फिर से लड़कियां बाज़ी मारती है या फिर अब की बार लड़के आगे निकलते हैं. ऐसे में अगर आपने या आपके परिवार में किसी ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, तो आपका रिजल्ट आज सुबह 11:00 जारी किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.