Gold की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें 17 मई 2025 का ताजा भाव

नई दिल्ली, Gold Rate | शनिवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला. शुक्रवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी. इसके बाद से लगातार आज बाजार स्थिर रहा. जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई दर के अनुमान से कमजोर रहने और डॉलर में नरमी आने के बाद बीते दिन सोने में उछाल देखा गया था. आज निवेशकों ने बाजार को स्थिरता के साथ लिया है.

gold

शुक्रवार को उछला सोना

गुरुवार को सोने की कीमतों में अचानक गिरावट देखने को मिली थी. इस दौरान 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹86,250 पर आ गया था. वहीं, बात करें अगर शुक्रवार की इस दिन 1,100 रुपये की उछाल आई थी, जिससे सोना खरीदने वालों के चेहरे पर मायूसी दिखी थी. बीते कल के बाद सोने का दान ₹87,350 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. आज भी मार्केट में यही कीमत रही. इसके बावजूद, लोगों में खरीददारी की कमी नहीं दिखी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली को मिली 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, इन इलाकों से छू- मंतर हो जाएगा ट्रैफिक जाम

आज का सोने का रेट

22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट 18 कैरेट गोल्ड रेट
10 ग्राम: ₹87,350 10 ग्राम: ₹95,280 10 ग्राम: ₹71,470
100 ग्राम: ₹8,73,500 100 ग्राम: ₹9,52,800 100 ग्राम: ₹7,14,700

मुख्य शहरों में रेट

शहर रेट (₹)
लखनऊ 8,735
जयपुर 8,735
कोलकाता 8,720
कानपुर 8,735
दिल्ली 8,735

आज की चांदी की कीमतें

10 ग्राम चांदी 970
100 ग्राम चांदी 9,700
1 किलोग्राम चांदी 97,000

 

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.