ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. मिथुन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. इस दौरान गुरु, सूर्य और बुध की युति होगी. ग्रहों की युति को ज्योतिष में विशेष महत्व प्राप्त है. त्रिग्रही योग के बनने से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना काफी अच्छा साबित होने वाला है, यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है. इस समय आपको करियर में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जीवनसाथी के साथ भी आपका समय काफी अच्छा बीतेगा. इस अवधि में आपकी पर्सनालिटी में भी निखार आएगा. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना काफी अच्छा साबित होने वाला है, क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है. इस समय आपको काम कारोबार में विशेष तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. कार्य क्षेत्र से लेकर परिवार तक में आप बढ़िया तालमेल बैठाने वाले हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं. आपके व्यक्तिगत और पेशेवर रिश्तों में मजबूती आएगी. इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
