नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड में 20 मई यानि आज से 27 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा. इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी, जिसके चलते आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की स्थिति बनी रहेगी. इसके मद्देनजर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आउटर रिंग रोड, अरिहंत मार्ग और भाई परमानंद मार्ग जैसे प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन स्पेशल अरेंजमेंट लागू रहेंगे.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि इसे देखते हुए अपने सफर की प्लानिंग करें. अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
ट्रैफिक डायवर्जन/ प्रतिबंध
- नो पार्किंग जोन (दोनों कैरिजवे)
- अरिहंत मार्ग – मुकुंदपुर चौक से आजादपुर चौक तक
- आउटर रिंग रोड – बुराड़ी चौक से मुकुंदपुर चौक तक
- शांति स्वरूप त्यागी मार्ग से भाई परमानंद मार्ग – बुराड़ी चौक से परमानंद कॉलोनी तक
- इन रास्तों पर खड़ी की गई गाड़ियों को टो कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
- टो की गई गाड़ियों को तारा सिंह चौक और शाह आलम बंद रोड (मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पीछे) पर पार्क किया जाएगा.
Traffic Advisory
In view of the Shiv Mahapuran Katha at Nirankari Ground, Burari from 20.05.2025 to 27.05.2025 (08:00 AM to 12:00 Midnight), traffic restrictions & diversions will be in place on key stretches like Outer Ring Road, Arihant Marg & Bhai Parmanand Marg.
Kindly… pic.twitter.com/wtM0h6pdEM
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 19, 2025
जरूरी होने पर बंद रहेगी सड़कें
- शाह आलम बंध रोड (बुराड़ी DDA ग्राउंड के सामने)
- भाई परमानंद मार्ग (सिंगल कैरिजवे, बुराड़ी के सामने)
- डायवर्जन पॉइंट (जब भी आवश्यक हो)
- योगराज कॉलोनी के पास भाई परमानंद मार्ग की रेड लाइट पर
- शाह आलम बंद रोड (बुराड़ी DDA ग्राउंड के सामने)
इन रास्तों पर बचने की सलाह
- शांति स्वरूप त्यागी मार्ग और भाई परमानंद मार्ग- बुराड़ी चौक से किंग्सवे कैंप चौक तक.
- आउटर रिंग रोड- बुराड़ी चौक से मुकुंदपुर चौक तक.
- अरिहंत मार्ग- मुकुंदपुर चौक से आजादपुर चौक तक (दोनों कैरिजवे).
- शाह आलम बंध मार्ग.
श्रद्धालुओं के लिए सलाह
- कथा आयोजन स्थल तक आसानी से पहुंचने के लिए मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन का उपयोग करें.
- भीड़भाड़ से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें.
- बसें रोड नंबर- 51 पर उतर सकती हैं और शाह आलम बंध रोड के पास पार्क कर सकती हैं. निजी वाहनों को तारा सिंह चौक और आस-पास की सड़कों पर पार्क किया जाना चाहिए.
