नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज की इस खबर में हम आपको 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है.
सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो आज कीमत 95,693 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई है. एक दिन पहले की बात की जाए तो कीमतें 95,293 प्रति 10 ग्राम तर्ज की गई थी यानी कि आज सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 400 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, कभी कीमत 100- 200 रुपये बढ़ जाती है, तो कभी कम हो जाती है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
इस साल अब तक सोने की कीमतों में 20 हजार से 22 हजार रुपए तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. गोल्ड में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. जैसे की आपको गोल्ड परचेज करते समय इसकी शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए. ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो एक बार हॉलमार्क को अवश्य चेक कर ले. इसमें आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपने जो खरीद सोना खरीदा है वह शुद्ध है या नहीं.
प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें
देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो अमृतसर में 87,760 रुपए प्रति 10 ग्राम, नोएडा में 87,759 रुपए प्रति 10 ग्राम, आगरा में 87,759 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास सोने की कीमतें बनी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. आप गोल्ड में निवेश करके बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
