हरियाणा के कॉलेजों में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया, 5 जून तक कर सकेंगे आवेदन

गुरुग्राम | हरियाणा में 12वीं कक्षा के नतीजे जारी होने के बाद कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सोमवार से इसके लिए पोर्टल ओपन हो चुका है. स्टूडेंट्स साइबर सिटी गुरुग्राम के राजकीय और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. कॉलेजों की तरफ से कोर्स और सीटों की जानकारी भी अपडेट कर दी गयी है.

Job Student School College

पहले दिन आए कम आवेदन

अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन से जुड़ी कोई भी परेशानी होती है, तो वह उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन दाखिले वाले पोर्टल पर उपलब्ध टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. कल सोमवार यानि पहले दिन शहर के कॉलेजों में कम आवेदन आए है. शहरी एरिया में स्थित कॉलेजों में कुछ विद्यार्थियों ने अप्लाई किया. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में एक भी आवेदन नहीं आया.

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल

कॉलेजों में एडमिशन से जुड़ी जिम्मेदारी प्राचार्यों को सोंपी गई है. गुरुग्राम में 10 राजकीय कॉलेजों के अतिरिक्त 5 से ज्यादा प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कुछ प्राइवेट कॉलेज हैं. इन 10 राजकीय कॉलेज में ग्रेजुएशन की 5000 से ज्यादा सीटें उपलब्ध है. उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने भी दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

100 रुपए देना होगा आवेदन शुल्क

जारी किये गए शेड्यूल के मुताबिक विद्यार्थी 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगे. स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे. आवेदनों के बाद जून के दूसरे हफ्ते में पहली मेरिट सूची जारी हो सकती है. इसके अतिरिक्त, कॉलेजों ने भी 17 मई तक सीटों और कोर्सों की जानकारी पोर्टल पर साझा कर दी है.

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र (फैमिली आइडी)
  • आधार कार्ड
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक संबंधित दस्तावेज
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.