ब्रिक्स सम्मेलन में छाए मनोहर लाल खट्टर, देशप्रेम देख दंग रह गए विदेशी प्रतिनिधि

नई दिल्ली | केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स ऊर्जा मंत्री सम्मेलन में शामिल हुए. इस सम्मेलन में ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ऊर्जा मंत्री भी मौजूद थे. विशेष बात यह रही कि इतने देशों के प्रतिनिधियों के बीच केंद्रीय मंत्री खट्टर सबके ध्यान का केंद्र बने रहे. सभी देशों के प्रतिनिधियों ने खट्टर की प्रशंसा की.

Manohar Lal Khattar CM

ब्राजील में बसे प्रवासी भारतीयों ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल ने अपने अंदाज़ से भारत के मान को बढ़ाने का काम किया है.

पूर्व CM ने बढ़ाया देश का मान

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 2 दिन के प्रवास पर ब्राज़ील गए थे. इस दौरान उन्होंने ब्राज़ील स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. मंगलवार को वह ब्रिक्स द्वारा आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल हुए. सम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रत्येक देश का नाम टैग के रूप में ज़मीन पर चिपकाया गया था. सभी मंत्रियों को अपने- अपने देश के टैग के पास खड़ा होना था. जब खट्टर भारत के नाम वाले टैग के पास पहुंचे और देखा कि भारत का नाम ज़मीन पर लिखा है, तो उन्होंने बिना किसी प्रोटोकॉल की परवाह किए झुक कर उसे उठाया. उन्होंने उस टैग को अपने माथे से लगाया और फिर जेब में रख लिया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

सोशल मीडिया पर वायरल

इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए और खट्टर की देशभक्ति को सलाम किया. वहां मौजूद कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सम्मेलन में शामिल अन्य देशों के प्रतिनिधि केवल अपने देश के टैग के पास खड़े रह गए, लेकिन मनोहर लाल खट्टर ने जो किया, वह सबके लिए प्रेरणा बन गया. उन्होंने यह संदेश दिया कि हमारे देश का नाम पैरों में नहीं, बल्कि सिर पर लगाने योग्य है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts